जापान दौरे से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव, सीएम साय करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, 18 अगस्त को संभावित शपथग्रहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इस समय सबसे बड़ी हलचल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान दौरे से पहले ही नया राजनीतिक समीकरण गढ़ने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने विस्तार की मंजूरी दे दी है और अब प्रदेश में हरियाणा मॉडल के तर्ज पर कुल 14 मंत्री होंगे। इसी कड़ी में तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

 

सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले 18 अगस्त का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इसी दिन शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की प्रबल संभावना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और उसके अगले दिन लगातार राज्यपाल रामेन डेका से हुई मुलाकातों ने इन अटकलों को और बल दिया है।

 

नए मंत्रियों के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा है। दुर्ग से गजेंद्र यादव और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरे मंत्री पद को लेकर नए और पुराने चेहरों में से किसी एक पर मुहर लग सकती है। हालांकि सरकार ने नामों को पूरी तरह गोपनीय रखा है, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई है।

Related Post