पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है, जबकि 9 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
पार्टी की ओर से सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गया टाउन से डॉ. प्रेम कुमार, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, सीवान से मंगल पांडेय और सहरसा से आलोक रंजन झा को टिकट दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आरा से अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट काट दिया गया है और पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को मौका मिला है।
सूची में महिला प्रत्याशियों की संख्या 9 है, जिनमें रेणु देवी (बेतिया), गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढा), रमा निषाद (औराई), अरुणा देवी (वारसलीगंज) और श्रेयसी सिंह (जमुई) शामिल हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह सूची तैयार की गई।
बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि पार्टी राज्य में मजबूत प्रदर्शन करेगी।




