बीजापुर: एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

बीजापुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सलवाद के कब्जे से मुक्त होने को है। हमारे सुरक्षाबलों के जवानों ने इसके लिए जी-जान लगा दी है और एक के बाद एक बड़े नक्सली लीडरों को ढ़ेर कर रहे हैं। गुरुवार सुबह हमारे सुरक्षाबलों के जवानों ने बीजापुर में एक और इनामी नक्सली को मार गिराया है। इसके अलावा जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किये हैं।

Read Also-  छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

मिली जानकारी के अनुसारबीजापुर के नेशनल एरिया पार्क के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया।मारे गए नक्सली की पहचान सीपीआई (माओवादी) संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य और शिक्षा विभाग के इंचार्ज के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के चिंतापल्ली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। नरसिम्हाचलम पर विभिन्न राज्यों में कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

Read Also-  युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी: शिक्षकों ने अफसरों पर पक्षपात का लगाया आरोप, कहा- चहेतों के लिए शहर के पद छिपाए गए

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किया है। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी, जिसमें विशेष रूप से बीजापुर पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन शामिल थी

Related Post