डौंडी।  आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश आह्वान पर डौंडी (फुटबाल ग्राउंड) में डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को वक्ताओं में सांसद मोहन मंडावी, भाजपा लोकसभा प्रत्यासी भोजराज नाग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष पवन साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष झा, राकेश द्वेवदी, प्रमोद जैन, राकेश यादव, गोविंद वाधवानी, सोमेश सोरी, अनिता कुमेटी आदि द्वारा कार्यकर्ताओं कोआगामी लोकसभा चुनाव हेतु निस्वार्थ भाव से कार्य करने चार्ज किया गया और नरेंद्र मोदी द्वारा देश व प्रदेश में किए गए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं ने इस बार 400 का आकड़ा पार करने संकल्प लिया गया।

ज्ञात हो की हाल ही के विस चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और भारतीय जनता पार्टी सरकार में आते ही अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करते जा रही है। मोदी की गारंटी को पूर्णतः मूर्तरूप दिया जा रहा है।इस दौरान लगभग 1500 की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे और लगभग 200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के हितो के लिए कार्य किया है। गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान, किसान कल्याण, नारी शक्ति को नई ऊर्जा, भारत की अमृत पीढ़ी का सशक्तीकरण,सभी को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा,तकनीक के क्षेत्र में भारत बन रहा ‘शक्तिमान’ मध्य वर्ग की जिंदगी आसान करने का अभियान, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार, राष्ट्र प्रथम विश्व का आर्थिक केंद्र बनता भारत,भारत के विकास का इंजन बनता उत्तर पूर्व कारोबारी सहूलियत बुनियादी ढांचा निर्माण की अभूतपूर्व रफ्तार पर्यावरण की रक्षा के साथ विकास, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण  इत्यादि कार्य प्रमुख रूप से किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी,भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग,भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू,अनिता कुमेटी,राजेश देसोडे,जयेश ठाकुर,शीतल नायक, डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा,दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, प्रमोद जैन, राकेश यादव, गोविंद वाधवानी, सोमेश सोरी, अब्दुल इब्राहिम सैयद,रूपेश नायक,राधिका भारद्वाज,अजय चौहान, टिकेंद्र साहू, महेंद्र, देवलाल ठाकुर, श्याम जयसवाल, स्वाधीन जैन आशीष लालवानी, आशीष गुप्ता, ब्रिजमणि यादव, पवन साहू आदि मौजूद रहे।