Durg Crime News: न्यूक्लियर पॉवर वाले देश में आज भी लोग अपने दुश्मन को मारने के लिए जादू टोना जैसे उपाय को करते हुए पाए जा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आया है। दरअसल, यहां एक आदतन बदमाश ने अपने पड़ोसी को जान से मारने के लिए किसी ढोंगी बाबा से जादू-टोना कराया। बाकायदा मुर्गे की बलि भी दी। फिर जादू-टोना का सामान और कटा हुआ मुर्गा दुश्मन के घर में फेंका। लेकिन बात नहीं बनी और बनती भी कैसे?
Durg Crime News: जब बाबा और उसके जादू टोना और बलि से काम नहीं बना तो बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रात के समय पड़ोसी के घर में पेट्रोल डालकर आग ही लगा दिया। वो तो अच्छा हुआ कि घर के सदस्य जागे हुए थे और समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ी घटना का शिकार होने से परिवार ने खुद को बचा लिया।
Durg Crime News: जानकारी के मुताबिक छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 में एक महीना पहले वहां के रहवासी एस नरेश के घर में कुछ लोगों ने जादू टोना और कटा मुर्गा फेंका था। यही नहीं आरोपियों ने पास के रहने वाले बी विक्सी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। गनीमत यह रही की घर के लोग आग लगते ही जाग गए और आग को बुझाया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
छावनी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि दो लड़के स्कूटी से आए और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस लगभग एक महीने से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान जे। कुमार ने एस बालाराजू और उसके भाई को पुरानी दुश्मनी के चलते फोन पर धमकी दी। उसने कहा कि अभी तुम्हारे घर में जादू टोना किया हूं आगे तुम्हारी बेटी को उठा लेगा। इस पर बाला राजू ने छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय मदद की गुहार लगाई। मोनिका पाण्डेय ने तुरंत आरोपी का लोकेशन ट्रैस कराया और टीम भेजकर उसे गिरफ्तार कराया




