बालोद(संचार टुडे)। अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के रोकथाम हेतु दुर्ग रेंज महानिरिक्षक आनंद छाबड़ा के निर्देश प्राप्त होने पर बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरुर बेनिफास एक्का के प्रभारी पुलिस थाना गुरुर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की गई।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था कि मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की होंडा सिटी वाहन क्रमांक DL-3-CBE-3151 में दो लोग अवैध रूप से गांजा रखकर कांकेर की ओर से रायपुर की तरफ जा रहे है कि सूचना पर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाप के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन एच 30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही शुरू की गई इसी दौरान उक्त सफेद रंग की होंडा सिटी वाहन कार आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मंजीत सिंह बीरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी नगला कारे मनकेडा थाना मलपुरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाले बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त कार की तलाशी लिए जाने पर सीट के पीछे साईड पर एक सफेद रंग की बोरी में भरकर रखे गए कुल वजनी 53.300 किलो ग्राम गांजा कीमती5,43,500 रु का मिला जिसे व घटना में प्रयुक्त वाहन होंडा सिटी को जब्त कर। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ़्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों को पकड़ने पुलिस थाना पुरूर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार साहू, आरक्षक लिखन साहू, गुणेश यादव,छोटू सोनकर,उमाशंकर जारके,संदीप यादव,जितेंद्र सिन्हा,डोमेन्द्र कुमार रावटे की अहम भूमिका रही।