भिलाई में बुलडोजर एक्शन: सीवरेज लाइन पर बने 60 मकान ढहे, 250 और निशाने पर…

Durg Bhilai Latest News
Durg Bhilai Latest News

Durg Bhilai Latest News: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड 42 में रविवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने मेन सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध रूप से बने मकानों को गिराना शुरू कर दिया है। सुबह 8 बजे जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचा, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ तहसीलदार और भारी पुलिस बल भी मौजूद था, जिससे किसी भी विरोध को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

Read Also-  धरसीवां में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, दो मासूम घायल 
लगातार अनदेखी के बाद हुई सख्त कार्रवाई
वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने जानकारी दी कि गौतम नगर में नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर करीब 250 से ज्यादा मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। इन मकान मालिकों को नगर निगम द्वारा 10 से अधिक बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की कोई पहल नहीं की गई। मजबूरी में अब निगम को सख्ती दिखानी पड़ी है।

सीवरेज लाइन के दोनों ओर 5-5 फीट अतिक्रमण हटेगा
Durg Bhilai Latest News:  निगम के अधिकारियों के अनुसार, मेन सीवरेज लाइन को साफ-सुथरा बनाने के लिए उसके दोनों ओर 5-5 फीट का क्षेत्र अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। इसके बाद नए सिरे से सीवरेज लाइन और नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। पार्षद विनोद सिंह ने कहा कि इस निर्माण से अगले 50 वर्षों तक क्षेत्र में सीवरेज की कोई परेशानी नहीं रहेगी।

Read Also-  छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 751 स्कूलों में मिलेगा दाखिला 

बरसात में बनता है जलजमाव का संकट
गौरतलब है कि अतिक्रमण की वजह से सीवरेज लाइन जाम हो जाती है, जिससे हर वर्ष बरसात के मौसम में भारी जलभराव हो जाता है। पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है और सड़कों पर गंदगी फैल जाती है। इससे लोगों को स्वास्थ्य, सफाई और आवाजाही में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तीन जोनों में तोड़े जाएंगे 200 से अधिक मकान
Durg Bhilai Latest News:  निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तीन जोनों में बांटा है। जोन-1 से शुरुआत की गई है, जहां लगभग 60-70 मकान तोड़े जा रहे हैं। इसके बाद जोन-2 में करीब 80 और जोन-3 में 70-80 मकानों को गिराया जाएगा। कुल मिलाकर 200 से अधिक मकान सीवरेज लाइन और नाले के ऊपर बने होने के कारण हटाए जाएंगे।

Read Also-  तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, विधायक के निज सहायक के घर में घुसा 

गंदे पानी से बीमारियों का खतरा
Durg Bhilai Latest News:  सीवरेज की अव्यवस्थित सफाई और अतिक्रमण के चलते यहां हर साल जलजनित बीमारियां जैसे पीलिया और डायरिया फैलती हैं। दो महीने पहले ही इस क्षेत्र में पीलिया के कई मामले सामने आए थे। गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *