UBGL सेल के फटने से CRPF जवान घायल, उपचार जारी..Sanchartoday.Com
UBGL सेल के फटने से CRPF जवान घायल, उपचार जारी..Sanchartoday.Com

बीजापुर(संचार टुडे)। छत्तीसगढ़ के नक्सल जिला बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां UBGL सेल फटने से CRPF का जवान  जख्मी हो  गया है। इस हादसे में UBGL (Under Barrel Grenade Launcher) सेल अचानक से फट गया था। घायल जवान को प्राथमिक उपचार जारी है, और उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। यह घटना उसूर थानाक्षेत्र के गलगम इलाके में हुई। इस दौरान, जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए आउटर कोर्डेन में तैनात थे। SP जितेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी है।

Related Post