CG NEWS: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बनाया आरोपी, FIR दर्ज

Mahadev Satta App Case
Mahadev Satta App Case

Mahadev Satta App Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की है। भूपेश बघेल को इस मामले में आरोपी नंबर 6 के रूप में नामित किया गया है।

Read Also-  माशिमं ने बोर्ड परीक्षा में पास करने वाले फर्जी कॉल के प्रति छात्रों और अभिभावकों को चेताया

Mahadev Satta App Case:  हाल ही में CBI ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल थे। अब, CBI ने भूपेश बघेल का नाम FIR में शामिल करते हुए उन्हें आरोपी बनाया है। इस बात की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।

Read Also-  रोजगार पाने का सुनहरा मौका, यहां प्लेसमेंट कैंप में होगी 305 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स

Mahadev Satta App Case:  गौरतलब है कि CBI ने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। FIR में महादेव ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, आशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा और भीम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Post