छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला में धर्मांतरण करवा रही महिला और युवती से हातापाई की जानकारी सामने आई है। जहां बस्ती की महिलाएं धर्मांतरण करवाने वाली महिला की पिटाई करती नजर आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने में लाया गया। जहां दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक. उरला बस्ती की रहने वाली चित्रलेखा साहू ने अपने घर पर प्रार्थना सभा रखी थी। उसके साथ मौजूद एक महिला और युवती लोगों को धर्मांतरण करने के लिए उकसा रही थीं। जिसकी जानकारी लगाने पर कुछ लोग चित्रलेखा के घर पहुंचे गए। लोगों की भीड़ को देखकर चित्रलेखा मौके से फरार हो गई। लेकिन धर्मांतरण करने वाली महिला और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने दोनों को जमकर पीटा। पिटाई के बाद  जय श्री राम के नारे भी लगवाए गए।