छत्तीसगढ़ से 20 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, ​​​​​​​बदलेगी हवा की दिशा, फिर पड़ेगी ठंड

CG Weather Report
CG Weather Report

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश से मानसून की वापसी आमतौर पर 20 से 25 अक्टूबर के बीच होती है। इस साल भी 20 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की एंट्री के साथ अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट का दौरा जारी होगा और रात में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का पारा चढ़ा हुआ है, इस वजह से गर्मी और उमस बेचैन कर रही है।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। आज बस्तर संभाग के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also-  सशस्त्र सैन्य समारोह: भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक सहित अन्य आर्टिलरी पहुंचा रायपुर, रैली निकालकर किया गया स्वागत

बिलासपुर में बुधवार को सबसे ज्यादा बरसा पानी
CG Weather Report: बुधवार को बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। बिलासपुर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। सकरी और बस्तर संभाग के जिलों में 20 मिमी पानी बरसा।

रायपुर में दिन का तापमान 3 डिग्री ज्यादा
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.8°C रायपुर के माना में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। बस्तर संभाग के अलावा बाकी जगह आज मौसम ड्राई रहेगा। रायपुर में आज धूप-छांव वाला मौसम रहेगा अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Read Also-  एसईसीएल गेवरा खदान में हादसा: 80 फिट नीचे खाई में गिरा डंपर, कांच तोड़कर चालक को निकाला, अस्पताल में भर्ती

जून से सितंबर तक ही मानसून सीजन
मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर चार महीने ही मानसून सीजन माना जाता है। इसी महीने में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। अक्टूबर में बारिश नहीं होती या फिर कम होती है। इसलिए सीजन की गणना में जून से सितंबर माह को ही लिया जाता है।

अधिकतर शहरों में औसत से ज्यादा चढ़ा पारा
CG Weather Report: बिलासपुर में दिन का तापमान 33.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। अंबिकापुर में 32.8 डिग्री टेंपरेचर रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में दिन पारा 31.9 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव में 32.8 टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *