CG weather update: अभी और बढ़ेगी सूरज की तपन, IMD ने इन शहरों में जारी किया हिट वेव का अलर्ट…

रायपुर(संचार टुडे)। छत्तीसगढ़ के लोगों का चिलचिलाती धूप से हालत पस्त हो गया है। लोगों को अब बेसब्री से मानसून का इंतजार है। रायपुर के साथ ही अन्य जिलों में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। चुभनभरी धूप के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन संभागों में हिट वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में औसत तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ है। मानसून के लेट होने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। रायपुर में भीषण ग्रीष्म लहर और गर्म रात की चेतावनी दी गई। वहीं आज रायपुर में 43 डिग्री तक तापमान जा सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के लिए हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल अभी तो कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार भी नहीं दिख रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून देरी से पहुंचने वाली है। लगभग एक हफ्ते बाद प्रदेश में तेजी से तापमान गिरेगा, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल पाएगी। लेकिन मौसम के बदलाव होने में अभी वक्त है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज की गई है।

Related Post