राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, यहां जानें नई टाइमिंग

Ram Mandir Darshan Timings
Ram Mandir Darshan Timings

Ram Mandir Darshan Timings : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये फैसला अयोध्या में उमड़ रही भारी भीड़ के कारण लिया गया है। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या राम मंदिर की ओर भी आ रही है। ऐसे में राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला गया है। इसके साथ ही भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन मिलता रहेगा। आइए जानते हैं राम मंदिर के नए शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में।

क्या है राम मंदिर की नई टाइमिंग?
Ram Mandir Darshan Timings :  सामने आई जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दर्शन अब सुबह 6 बजे रात 10 बजे तक चलेगा। सुबह 4 बजे मंगला आरती की जाएगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रंगार आरती होगी और इसके साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलला को राज भोग लगेगा। भोग के पश्चात भक्त पुनः रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये नई टाइमिंग 6 फरवरी से लागू होगी।

Read Also-  ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के लिए सख्त कदम, अब 5 मिनट में आएगा ई-चालान, 10 मिनट में करना होगा ऑनलाइन भुगतान, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई…

 

कितने बजे तक कर सकेंगे दर्शन?
Ram Mandir Darshan Timings :  अयोध्या के राम मंदिर में शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएगा। इसके बाद फिर से अनवरत दर्शन जारी रहेगा। रात को 10 बजे राम मंदिर में शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा

क्यों बदली गई टाइमिंग?
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन और आरती के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिले, इसके लिए दर्शन अवधि बढ़ाई गई है। बता दें कि इससे पहले 9:30 बजे राम मंदिर में शयन आरती होती थी और सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट खोला जाता था।

Related Post