IAS Subodh Kumar Singh: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है।
Read Also- सीबीएसई और स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों का भविष्य अधर में, जिम्मेदार कौन?
IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वे प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं, जिनमें रायपुर भी शामिल है। हाल ही में वे केंद्र सरकार में स्टील मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ लौटे हैं और अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।





