रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आज देवेंद्र नगर थाना पहुंचकर सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक जुट सकते हैं, जिसके चलते कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा का घेरा और मजबूत कर दिया गया है। हालात को देखते हुए पुलिस ने सरेंडर से पहले ही गिरफ्तारी की पूरी तैयारी कर ली है।
Read Also- पुलिस भर्ती का बिगुल: चार जिलों में 526 पदों पर सीधी भर्ती, 17 नवंबर से होगा ट्रेड टेस्ट
अमित बघेल पिछले दो महीनों से आपत्तिजनक बयानों से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद बघेल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की अर्जी दे सकते हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठिठुरन! तापमान में अचानक गिरावट के संकेत
बता दें कि, 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया था। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए साफ शब्दों में कहा था कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और जिन स्थानों पर FIR दर्ज है, वहां की कानूनी कार्यवाही का सामना करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपने अनुसार कार्रवाई करेगा।




