अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सीएम साय ने जताया दुख

Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash

रायपुर। Ahmedabad Plane Crash:  गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का एक विमान आज दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में सैकड़ों यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि घटनास्थल पर आपात सेवाएं तैनात कर दी गई हैं।

Ahmedabad Plane Crash: इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के दुख में सहभागी हूं।”

Related Post