सीएम विष्णुदेव साय ने साझा किया पीएम मोदी का वीडियो, कहा – बस्तर अब माओवादी आतंक नहीं, खेल भावना का प्रतीक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने बस्तर में माओवादी आतंक के अंत और वहां के युवाओं की खेल भावना की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि “बस्तर कभी माओवादी आतंक का गढ़ हुआ करता था, लेकिन आज वही बस्तर लाखों युवाओं की प्रतिभा और उम्मीदों से जगमगा रहा है। बस्तर ओलंपिक इस बदलाव का प्रतीक बन चुका है।”

सीएम साय द्वारा साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “कभी मीडिया की सुर्खियों में बस्तर नक्सल हिंसा के कारण छाया रहता था। बसों को उड़ाने और सुरक्षाबलों पर हमलों की खबरें आती थीं। लेकिन आज वही बस्तर नई पहचान बना रहा है। आदिवासी नौजवान बस्तर ओलंपिक में भाग लेकर खेल के मैदान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यह बदलाव देश के लिए प्रेरणादायक है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “इस बार माओवादी आतंक से मुक्त क्षेत्रों में दिवाली की रौनक कुछ और होगी। 50 से 55 वर्षों में पहली बार ऐसे कई लोग हैं जो अब दिवाली का उत्सव मना सकेंगे। यह खुशियों की नई शुरुआत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी और जल्द ही देश नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा। यह भी मोदी की गारंटी है।”

Related Post