CG Rajnandgaon Suicide Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस नेता की बहू ने घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका और कांग्रेस नेता के बेटे की शादी दो माह पहले ही हुई थी। इस सूचना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा किया।
Read Also- छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
CG Rajnandgaon Suicide Case: इस मामले में परिजनों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी से आए दिन पैसों की मांग करता था। बेटी रुपए नहीं दे पाती थी तो वह उसके साथ मार पीट करता था। परिजनों ने आगे बताया था कि वह मृतका को धमकी देता था कि वह पहले भी जेल जा चुका है, जो करना है कर लो। बता दें कि आरोपी पति घुमका से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।
Read Also- एक्सप्रेस-वे पर बाइक के साथ युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
ड्राइवरी का काम करता है आरोपी
CG Rajnandgaon Suicide Case: मृतका के परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ग्राम सलोनी निवासी भूमिका दुबे (24) का विवाह कांग्रेस नेता के बेटे सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुआ था। सोनल द्विवेदी ड्राइवर है। भूमिका दुबे की लाश 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसके ससुराल में एक कमरे में पंखे पर लटकी मिली थी। ससुराल पक्ष ने जानकारी दी थी कि उसने ऊपर कमरे में फांसी लगा ली।
Read Also- छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे स्पेशल टीचर्स, प्रदेशभर में 848 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती
रात में पहुंचे परिजन, हंगामा
सूचना के बाद उसी रात करीब 8 बजे मृतका के पिता सजीवन दुबे और परिजन ग्रामीणों के साथ घुमका पहुंचे। जहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दामाद शादी के बाद से ही भूमिका को पैसे की मांग करता था और प्रताड़ित करता था। पति का आरोप है कि मृतका किसी अन्य लड़के से बात करती थी, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।