कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर कसा शिकंजा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस पर उठाए गंभीर सवाल

बिहार चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज: दीपक बैज ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान का दिया जवाब, कहा- वोट खरीदी अभियान में जुटी है बीजेपी
बिहार चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज: दीपक बैज ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान का दिया जवाब, कहा- वोट खरीदी अभियान में जुटी है बीजेपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन लगातार जारी है, लेकिन सरकार के संरक्षण और कुछ नेताओं की मिलीभगत के कारण इसे रोकना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

बैज ने यह भी सवाल किया कि कवर्धा जिले में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ 25 हजार से अधिक आदिवासी सड़कों पर उतर चुके हैं, तो क्या इस गंभीर मुद्दे पर कॉन्फ्रेंस में कोई चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मूल रूप से तीन दिवसीय था, जिसमें तीसरे दिन सुशासन और प्रशासनिक सुधार पर विशेष चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन इसे अब स्थगित कर दिया गया है।

धान खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार को घेरा
बैज ने धान खरीदी में हो रही गड़बड़ियों के लिए कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराने की आलोचना की। उनका कहना है कि यह पूरा निर्णय सरकार का है, और किसानों को 3286 रुपये की बजाय केवल 3100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखाधड़ी करार दिया। बैज ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के किसान समझ चुके हैं कि उन्हें झूठ बोलकर ठगा जा रहा है। उन्होंने आरएसएस से जुड़े संगठनों के विरोध की ओर भी इशारा किया और कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं।

भाजपा नेताओं और संगठन सृजन पर तीखा हमला
रायपुर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर बैज ने कहा कि भाजपा नेता और मिश्रा दोनों अलग-अलग रुख अपना रहे हैं। बैज ने कहा, जब भाजपा रावण का वध करने निकली थी, तब पुरंदर मिश्रा भगवान राम का वध कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस में लोकतांत्रिक ढंग से हो रहे संगठन सृजन को भाजपा के विसर्जन का कारण बताया।

स्वास्थ्य विभाग पर सरकार पर निशाना
बैज ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सजग नहीं है, लैब टेस्ट मशीनें बंद हैं, और स्वास्थ्य मंत्री विभाग के काम में कम और आबकारी मंत्री के काम में ज्यादा दिखते हैं। बैज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को पहले अपना विभाग संभालना चाहिए और वर्तमान स्थिति में वे सरकार और भाजपा के भोले बाबा बनकर रह गए हैं

Related Post