गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की तालाब में मिली लाश, दो दिन से लापता छात्र का निकला शव, सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर. गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीयू) परिसर स्थित तालाब में मिली लाश लापता छात्र असलम अंसारी की निकली है। मृतक की पहचान उनके भाई अयूब अंसारी ने की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम विश्वविद्यालय के तालाब में एक युवक का शव देखा गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मरच्यूरी में रखवाया। इसके बाद शुक्रवार को परिसर में एक छात्र के दो दिनों से लापता होने की जानकारी सामने आई। परिजनों ने शिनाख्ती के लिए बुलाए जाने पर टी-शर्ट देखकर छात्र को असलम अंसारी के रूप में पहचाना।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है, जो छात्र की मौत के कारणों की विस्तृत जांच करेगा।

Related Post