‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जोरदार ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जोरदार ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जोरदार ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया है। बिना किसी बड़ी फिल्म के क्लैश के रिलीज हुई इस गैंगस्टर-ड्रामा को सिंगल रिलीज का पूरा फायदा मिला है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रात 11 बजे तक फिल्म ने करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर एक दर्जन से अधिक फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म ने ‘सैयारा’ को पछाड़ते हुए 2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

फिल्म की जोरदार शुरुआत को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धुरंधर’ पहले वीकेंड में मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है और कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

Related Post