CG News: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम ने जारी किए निर्देश, बिना मूल पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र का द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

 

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, चप्पल पहनें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बेल्ट, टोपी, आदि पूरी तरह वर्जित हैं। उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बॉल पेन का उपयोग करें।

Related Post