पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की घिनौनी धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र ने मचाया हड़कंप

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। यह धमकी भरा पत्र उनके कार्यालय में स्पीड पोस्ट से पहुंचा। पत्र में अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है तथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पत्र हैदराबाद से जावेद नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है। मामले की शिकायत नवनीत राणा के पर्सनल सेक्रेटरी मंगेश कोकाटे ने राजापेठ पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी का मकसद क्या था।

गौरतलब है कि नवनीत राणा को इससे पहले भी कई बार धमकी भरे संदेश और पत्र मिल चुके हैं। नवनीत राणा 2019 लोकसभा चुनाव में अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद चुनी गई थीं। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखड़े से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Related Post