Fraud Case in Durg: महिला प्रधान आरक्षक ने सरकारी नौकरी झांसा देकर दंपति से की लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Fraud Case in Durg
Fraud Case in Durg

Fraud Case in Durg:  दुर्ग पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक ने एक दंपति से नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 78 हजार रुपए की ठगी की है। जब वो नौकरी नहीं लगवा सही और रुपए भी वापस नहीं किए तो परिजनों ने छावनी थाने में शिकयात दर्ज कराई। छावनी पुलिस ठगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी अजय गुप्ता (50 साल) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महलिा प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता से काफी पहले से थी। 2 जून 2023 को मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम उनके घर आई थी। वहां उसने उसकी पत्नी किरण से मुलाकात की।

Read Also-  टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी, विधु गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, HC से सभी आरोपियों की याचिका खारिज

Fraud Case in Durg:   बातचीत के दौरान ही वो उनकी बेटी पलक से मिली और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। किरण ने ने बताया कि वो नौकरी के लिए तैयारी कर रही है तो मोनिका गुप्ता ने कहा कि उसकी वन विभाग में अच्छी पहचान है। वो उसकी नौकरी वनरक्षक के पद पर लगवा देगी। इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे। किरण ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से मना किर दिया, लेकिन मोनिक बार बार उसके घर आकर उसे पैसे देने के लिए मना लिया।

बोला वन विभाग में मामा हैं डिप्टी रेंजर
महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने किरण को बताया कि उसके मामा वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर हैं। उनकी बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है। वो उनसे कहकर आपकी बेटी की नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए दो लाख रुपए लगेंगे। यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था लेकिन मोनिका गुप्ता बार बार घर आती रही और किरण गुप्ता को मना लिया। बेटी की नौकरी लग जाएगी इस आस में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1,78,000 रुपए मोनिका को दे दिए, लेकिन उसके बाद से आज तक उसने ना पैसा लौटाया ना नौकरी लगवाई।

Read Also-  प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, मौसम जारी विभाग ने किया अलर्ट…


एक लाख का चेक दिया वह भी बाउंस
Fraud Case in Durg:   नौकरी ना लगवा पाने पर अजय गुप्ता व उसकी पत्नी ने लाइन में पदस्थ मोनिका गुप्ता से अपने रुपए वापस मांगे तो वो रुपए देने की जगह उन्हें सांत्वना देती रही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पैसा देने का दबाव बनाया। इस पर मोनिका गुप्ता ने उन्हें सिक्योरिटी के रूप में 1 लाख रुपए का चेक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का दिया। जब अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में उस चेक को लगाया तो वह बाउंस हो गया।

झूठे केस में फंसा देने की दी धमकी
चेक बाउंस होने के बाद अजय गुप्ता ने मोनिका गुप्ता को कहा कि अगर वो पैसा नहीं वापस करेगी तो वो पुलिस में जाएंगे। इतना सुनने के बाद वो खुद उन्हें पुलिसिया खौफ दिखाने लगी। उसने उन्हें धमकी दी कि वो उन्हें कोई रकम वापस नहीं करेगी जो करना है कर ले। थाने जाओगे तो वो खुद उन्हें झूठे केस में फंसवा देगी। इसके बाद दंपति ने छावनी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Related Post