रायपुर एयरपोर्ट पर फुली ऑटोमैटिक पार्किंग सिस्टम लागू, फास्टैग से होगा सीधा पेमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का पार्किंग अब मानव रहित हो गया है। इसे ऑटोमेटेड पार्किंग भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में ऑटोमेटेड पार्किंग का कांसेप्ट एकदम नया है और इसकी शुरुआत रायपुर एयरपोर्ट में आज से हो गई है।

 

क्या है ऑटोमेटेड पार्किंग?

इस सिस्टम से पार्किंग एंट्री पर स्वचालित सिस्टम से पर्ची निकलेगी जिसे सभी वाहन चालक स्वयं ले सकेंगे। एंट्री पर लगे सिस्टम की सहायता से वाहन का नंबर और एंट्री का समय पर्ची पर स्वतः अंकित होगा और पर्ची लेने के उपरांत पार्किंग एंट्री पर लगा बैरियर खुल जाएगा।

 

फास्टैग से कटेंगे पैसे

वाहन चालक अपने मित्र या रिश्तेदार को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने के उपरांत जब पार्किंग एग्जिट पर पहुंचेंगे तो फास्टैग से पैसा अपने आप टोल बूथ की तर्ज पर कट जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कही पर इंसानी दखल नहीं होगा। पूर्व में निर्मित होने वाली सभी विवादास्पद स्थितियां अब पूर्ण रूप से ऑटोमेटेड सिस्टम होने के कारण नहीं होंगी। इससे नई व्यवस्था से सभी यात्रिओं को सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।

 

पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं

विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने कल रात में इस सिस्टम की शुरूआत की अब यात्रियों के वाहन से ड्रॉप और पिकअप समय के तयशुदा दर के अनुसार पैसा कटेगा l पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Related Post