Grand welcome to MLA candidate Devlal Thakur in Dallirajhara
Grand welcome to MLA candidate Devlal Thakur in Dallirajhara

दल्लीराजहरा (संचार टुडे)। डौंडीलोहारा विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवलाल ठाकुर का प्रथम आगमन दल्लीराजहरा नगर में हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा देवलाल ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया देवलाल ठाकुर के प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह आम लोगो ने स्वागत किया। भाजपा नेता विशाल मोटवानी के नेतृत्व में 50 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता लिया। डौण्डी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रभारीे प्रवासी विधायक प्रणव यादव बी एस पी गेस्ट में पत्रकारवार्ता में कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है जमीनी स्तर पर पौने पांच सालों पर कोई काम नही दिख रहा है,इस बात को शहर व गांव के ग्रामिण बहुत अच्छी तरह से जान रहे है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे उसमें से एक भी वायदे को पुरा नही किया।

Grand welcome to MLA candidate Devlal Thakur in Dallirajhara
Grand welcome to MLA candidate Devlal Thakur in Dallirajhara

डौण्डी लोहारा सहित पुरे प्रदेश की जनता बीते पौने पांच सालों में जान गई है किसका विकास हुआ है। प्रदेश के महिलाएं किसान श्रमिक युवा वर्ग सब के साथ कांग्रेस की भूपेश सरकार छल करने का कार्य किया है। प्रदेश की महिलाएं प्रताड़ित है बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसी शर्त रख दी है कि बेरोजगारो को समझ आ गया की हमारे साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में करोड़ रूपये के शराब घोटाले के सबुत मिल चुके है कोयला की निलामी का ठेका आनलाइन से मैन्युअल कर करोड़ो का घोटाला कांग्रेस शासन का उजागर हुआ है। महादेव सट्टा ऐप मुख्यमंत्री कार्यलय से चल रहा है। कांग्रेस समर्थित अधिकारियों व नेताओं उद्धोगपतियों के घर बाथरूम से करोड़ो रूपये ईडी के छापे में बैल्कमनी निकल रहे है,जिसे जनता देख रही है उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया अपने संकल्प शिविर सभा में देश की ईडी संस्था व केन्द्र सरकार के उपर दोष मढ़ने में परहेज नही करते है। कांग्रेस के 50 साल के भ्रष्टाचार को पुरा देश अपनी आंखों से देखते आ रहा है,उसके बाद किसी बात की गुंजाइश नही रह जाती है किसके शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हो गई है। विधानसभा प्रभारी यादव ने यह भी कहा कि मेरे द्वारा डौण्डी लोहारा विस क्षेत्र के गांव गांव का दौरा किया गया है वहां के जनप्रतिनिधि ग्रामिणों का यही कहना है की हम लोग लगभग पांच साल की कांग्रेस शासन में सिर्फ मुकदर्शक बन के रह रहे है जितने भी विकास कार्य ग्रामों में हो रही है, अधिकांश कार्य केन्द्र की डी एम एफ फंड 15 वित्त से आये मनरेगा योजनाओं से हो रही है जिसका पेमेंट भी समय से नही होती है।

Read More- केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में की भारी कटौती, किया सब्सिडी देने का वादा

ऐसी स्थति पहले कभी ग्राम पंचायतों में निर्मित नही हुई थी । ग्रामीण विकास की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार के भेट चढ़ चुकी है। विधायक के निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के सारे गांव विकास से वंचित हो गये है। पी एम ग्रामीण विकास योजना से लेकर जल जीवन मिशन केन्द्र की योजना राज्य सरकार के अहंकार व भ्रष्टाचार में पुरी तरह धराशाही हो चुकी है। यह हम नही गांव के जनप्रतिनिधि व जनता हमसे कह रहे है। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार से होगा उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी से जो भी जबाबदारी आप लोगों को मिली है उन्हें सारे मतभेद भुलाकर अपने जिम्मेदारी से अधिक पार्टी के प्रति अपने जबाबदारी का निर्वाहन करते हुए एकजुटता के साथ डौण्डी लोहारा विस के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सार्थक भूमिका से कार्य करे व प्रदेश में भाजपा पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना जी जान लगा दे।

Read More- वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर विवेकानंद स्कूल के छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डौण्डीलोहारा विधानसभा के प्रभारी प्रवासी बिहार विधायक प्रणव यादव के समक्ष पुरी ताकत के साथ प्रदेश व केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक, जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंग, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,मनीष झा,प्रदेश प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन, प्रदेश किसान मोर्चा विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंग, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंग, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर भाजपा नेता अजय चौहान नगर पालिका अध्यक्ष सोमेश सोरी उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड़े, रमेश जैन, मदन मैथी, रामेश्वर साहू, देवलाल ठाकुर फैंस क्लब व युवा नेता श्याम जायसवाल, निलेश श्रीवास्तव, सहित सैकडों कार्यकर्ता व आम नागरीक उपस्थित रहे।