एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार में GST का छापा, बिलासपुर के 3 बड़े कोल-कारोबारी के यहां रेड…

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार में GST का छापा, बिलासपुर के 3 बड़े कोल-कारोबारी के यहां रेड...
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार में GST का छापा, बिलासपुर के 3 बड़े कोल-कारोबारी के यहां रेड...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के 11 ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने रेड मारी है। स्टेट जीएसटी के सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ऑफिस, घर, प्लांट, वाशरी समेत कुल 11 ठिकानों पर पहुंची।

12 दिसंबर की सुबह से देर रात तक टीम तीनों कारोबारियों के लेनदेन और आय का रिकॉर्ड खंगालते रहे। जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने 10 करोड़ रुपए सरेंडर किया है। बाकी दो कारोबारियों के यहां जांच चल रही है, कार्रवाई आज भी जारी है। बता दें महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।

जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे
अफसरों की शुरुआती जांच में कोल मिक्सिंग और अन्य कामों में इनपुट टैक्स की हेराफेरी की बात सामने आई है। कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के खेल कर रहे थे। टैक्स चोरी का यह मामला करोड़ों में होने की बात कही जा रही है।

Read Also-  IED ब्लास्ट में एक पैर खोया पर हिम्मत नहीं… बस्तर ओलंपिक में किशन कुमार हपका ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बिलासपुर में रेड के दौरान जांच करने पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। हालांकि, बताया जा रहा है कि शहर के 3 बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार का तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों घर रेड की है।

मात्रा की जांच के बाद आंकड़े आएंगे सामने
जानकारी के मुताबिक, अफसरों ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तत्वों की खरीदी-बिक्री संबंधी सारी जानकारी कारोबारियों से ली है। लेकिन इनकी मात्रा का मिलान नहीं हो सका है। मात्रा का मिलान होने के बाद टैक्स चोरी के आकड़े सार्वजनिक किए जाने की बात कही जा रही है।

दूसरे दिन भी सभी ठिकानों में चल रही जांच
टीम की जांच शनिवार (13 दिसंबर) को भी जारी है। रायपुर के अफसर दो दिन से शहर में डटे हुए हैं। तीनों कारोबारियों के सभी ठिकानों पर अलग-अलग टीम के अफसरों के द्वारा कार्रवाई में और भी नए तथ्यों की तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को टीम देर रात तक व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस समेत वाशरी, प्लांट में जांच करती रही।

Related Post