धरसीवां में चमका कर्मठता का परचम: 15 बीएलओ और 7 सुपरवाइजर सम्मानित

परमानंद वर्मा. धरसीवां। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने वाले धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को आज सम्मानित किया गया। चुनाव कार्य की व्यस्तता और चुनौतियों के बीच जहाँ कई बीएलओ अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान भी गंवा चुके हैं, वहीं धरसीवां क्षेत्र के 15 बीएलओ और 7 सुपरवाइजर ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर मिसाल पेश की है।

 

Read Also-  Indigo की उड़ानें रद्द होने से बढ़ी हवाई यात्रियों की मुश्किलें, अन्य फ्लाइटों का किराया आसमान पर

 

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Read Also-  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- सीएम साय

 

अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ हैं, और उनका समर्पण मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Related Post