छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ, अगले तीन दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ, अगले तीन दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय ओडिशा में बने अवदाब के प्रभाव से सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। मानसून की द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा होती रहेगी।

अलर्ट:

ऑरेंज अलर्ट: उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली। इन जिलों में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), मेघगर्जन और मध्यम वर्षा की संभावना।

यलो अलर्ट: बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली। इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

रायपुर का मौसम
रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और कई बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Post