भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मुकाबला आज: कोहली दूसरी हैट्रिक सेंचुरी से सिर्फ एक शतक दूर

भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मुकाबला आज: कोहली दूसरी हैट्रिक सेंचुरी से सिर्फ एक शतक दूर
भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मुकाबला आज: कोहली दूसरी हैट्रिक सेंचुरी से सिर्फ एक शतक दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच सीरीज विजेता तय करेगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। खास बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस मैदान पर वनडे में आमने-सामने होंगे।

Read Also-  सिगरेट-पान मसाला के शौकीन अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जाने क्या है कारण

टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेल चुकी टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा बहाल करने वाला होगा। वहीं, क्रिकेट फैंस की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो वनडे में दूसरी बार लगातार तीन शतक लगाने की दहलीज पर खड़े हैं। कोहली ने रांची और रायपुर में शतक जड़े थे, और अगर वे आज भी तीन अंकों की पारी खेलते हैं तो वनडे इतिहास में ऐसा करने वाले वे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि केवल बाबर आज़म के नाम है।

Read Also-  Indigo की उड़ानें रद्द होने से बढ़ी हवाई यात्रियों की मुश्किलें, अन्य फ्लाइटों का किराया आसमान पर

कोहली के आंकड़े भी उनके पक्ष में खड़े हैं। विशाखापट्टनम में उनका बल्ला हमेशा चला है। इस मैदान पर वे 97.83 के शानदार औसत से रन बनाते हैं। यहां खेले 7 मैचों में उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 585 रन बनाए हैं—यानी लगभग हर दूसरे मैच में शतक।

Related Post