इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, आज 452 फ्लाइट्स रद्द

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, आज 452 फ्लाइट्स रद्द
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, आज 452 फ्लाइट्स रद्द

नेशनल डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। एयरलाइन ने आज कुल 452 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन शहरों से सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं, उनमें शामिल हैं—

  • दिल्ली: 106 उड़ानें
  • मुंबई: 109 उड़ानें
  • हैदराबाद: 69 उड़ानें
  • चेन्नई: 48 उड़ानें
  • अहमदाबाद: 19 उड़ानें
  • जयपुर: 6 उड़ानें
  • चंडीगढ़: 10 उड़ानें
  • विशाखापत्तनम: 20 उड़ानें

अचानक हुए इस बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन के कारण हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने अभी तक उड़ान रद्द होने की स्पष्ट वजह नहीं बताई है, लेकिन यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

Related Post