पटना। चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 7 सामान्य, 17 अति पिछड़ा, 11 पिछड़ा और 8 अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने ऐलान किया कि प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।
प्रमुख उम्मीदवार और प्रचार की रणनीति
सूची में सोनपुर से चंदन मेहता, बेलहर से बृजकिशोर पंडित, करगहर से रीतेश पांडेय और सिंगर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की स्थिति में उनकी सीट की जानकारी बाद में दी जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रशांत किशोर स्वयं किस सीट से मैदान में उतरेंगे।





