जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 108 कर्मियों की हुई अदला-बदली

CG Transfer News
CG Transfer News

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कुल 108 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदों पर स्थानांतरित किया है। इन तबादलों में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरण प्रक्रिया विभागीय आवश्यकता और प्रशासनिक दृष्टि से की गई है। नए पदस्थापनों के बाद सभी अधिकारियों को जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इन तबादलों से पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया गया है।

Related Post