कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वह देश के लिए कलंक…

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वह देश के लिए कलंक...
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वह देश के लिए कलंक...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। कंगना ने राहुल गांधी को ‘कलंक’ बताते हुए उन पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया।

कंगना ने कहा, वह एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वह हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं। अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, इन सब बातों से, वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं। अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं। वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं। देश को भी उन पर शर्म आती है।

इस मौके पर कंगना रनौत ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी कपड़ों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, आप देख सकते हैं कि मैंने खादी की साड़ी और खादी का ब्लाउज़ पहना है। हमारे स्वदेशी कपड़ों और फैब्रिक की आज पूरी दुनिया में भारी मांग है। जैसा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, दुर्भाग्य से हमें चीज़ों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है, इसलिए अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने का समय है।

Related Post