Kanker Big Breaking : 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, जवानों ने किया बड़ा सर्चिंग ऑपरेशन

Kanker Big Breaking : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच जवानों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। कांकेर के बिनागुंडा के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 8 लाख की इनामी महिला नक्सली का मार गिराया। इस ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो दिन जंगल में गुजारे। बारिश का पानी पीकर जंगल में जवानों ने रात काटी। उफनती नदी पार कर ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ से लौटते जवानों का वीडियो भी सामने आया है। जवान तेज बारिश और उफनती नदी-नालों को पार कर सकुशल वापस लौट रहे हैं। कांकेर डीआरजी, पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम सोमवार की शाम छोटेबेठिया इलाके के बिनागुंडा जंगल में नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी।

Read Also : न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी : अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Chhattisgarh News : ये वही इलाका है, जहां सुरक्षाबलों ने 16 अप्रेल को 29 नक्सलियों को मार गिराया था। वहां से तकरीबन दो किलोमीटर दूर बिनागुंडा है, जहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। करीब एक घंटे तक चले इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कंपनी नंबर 5 PLGA सदस्य रीता माडियाम को ढेर कर दिया। छोटेबेठिया से लगे माड़ इलाके में जवान बिनागुंडा के जंगल तक पहुंचे करीब 2 दिन जवानों ने जंगल में ही बिताया, पीने का पानी खत्म होने पर जवानों ने प्लास्टिक के पाल में बारिश के पानी को जमा कर अपनी प्यास बुझाई। इस दौरान तेज बारिश, उफनते नदी-नालों की दोहरी मार झेलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली के शव को कंधे में लादकर जवान उफनती नदी पार कर रहे हैं।

Read Also : GPM BREAKING NEWS : सांप काटने से एक गर्भवती सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत..

Related Post