LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO खुला, पहले दिन रिटेल निवेशकों का मिला सीमित रिस्पॉन्स

नई दिल्ली। मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG Electronics India का बहुप्रतीक्षित IPO 7 अक्टूबर को खुल गया है। हालांकि पहले दिन खुदरा निवेशकों की ओर से बहुत अधिक उत्साह देखने को नहीं मिला, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दो दिनों में इसमें तेज़ी से सब्सक्रिप्शन बढ़ेगा।

IPO में निवेशक 7 से 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर तय किया है। न्यूनतम एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,820 रुपये लगाने होंगे, जिसमें 13 शेयर शामिल हैं।

सब्सक्रिप्शन के पहले दिन IPO 100% भर गया। संस्थागत निवेशक (QIB) श्रेणी लगभग 49% सब्सक्राइब हुई, वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 200% तक सब्सक्रिप्शन दर्ज किया। खुदरा निवेशक (रिटेल कैटेगरी) की हिस्सेदारी करीब 79% रही।

विश्लेषकों का कहना है कि LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO से शानदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद की जा रही है। इस IPO का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को होगा और कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कंपनी की मजबूत साख और बढ़ते घरेलू बाजार की मांग को देखते हुए निवेशकों के लिए यह इश्यू लंबी अवधि के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Related Post