Low Voltage Problem In Bastar: छत्तीसगढ़ में नौतपा का आज सांतवा दिन है। सुबह से ही बस्तर में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं जगदलपुर के बस्तर में लो वॉल्टेज की समस्या होने लगी है। जिसके कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है। इधर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले का भी यही हाल है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

Low Voltage Problem In Bastar: बस्तर संभाग में एक दिन पहले नौतपा के छठवें दिन 42.9 डिग्री तापमान के साथ बीजापुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसी के साथ दंतेवाड़ा और कांकेर भी 42.8 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। नारायणपुर में 41.7 और बस्तर जिले का तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंच गया। इन जिलों में रात में भी गर्मी ने बेहाल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-  माँ की ममता पर राशन का वजन पड़ा भारी, बेटे ने दी ये खौफनाक सजा

सुबह से ही गर्मी और तेज धूप

Low Voltage Problem In Bastar: बस्तर में सुबह 6 बजे से ही हल्की गर्म हवाएं चल रही हैं। उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, चिलचिलाती धूप में लोग हाट बाजार जा रहे हैं। दिहाड़ी मजदूर चेहरे को ढक कर काम कर रहे हैं। यात्री बसों के माध्यम से सफर करने वालों का गर्मी की वजह से हाल बेहाल है।

इन इलाकों में ज्यादा गर्मी

दंतेवाड़ा जिले का किरंदुल पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां लौह माइंस की वजह से इलाका बेहद गर्म है। गुरुवार को सिर्फ किरंदुल में ही तापमान 38 से 39 डिग्री तक जा रहा है। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। इसी तरह बीजापुर जिले का भोपालपट्टनम ब्लॉक और सुकमा का कोंटा इलाका उन जिलों का सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र है। हर साल गर्मी में दक्षिण बस्तर के ये दोनों इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here