महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाला: 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी है।

इन आरोपियों में भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर सहित अन्य शामिल हैं। ये सभी पिछले ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरोपीयों की जमानत मंजूर की। अब ये सभी आरोपियों जेल से रिहा होकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत घर लौट सकेंगे।

Related Post