तलाक की अफवाहों के बीच माही विज की टीवी पर वापसी, 9 साल बाद करेंगी नया शो

मुंबई। टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी टूटने की अफवाहें चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि 14 साल की शादी के बाद यह कपल अलग हो रहा है और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि जय और माही इस साल की शुरुआत से अलग-अलग रह रहे हैं और उनके कुछ करीबी दोस्तों ने भी उनके अलगाव की बात कही है। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस बीच माही विज ने तलाक से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। अपने व्लॉग में माही ने जय भानुशाली से 5 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबर को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों का कोई आधार नहीं है।

तलाक की चर्चाओं के बीच माही विज ने अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए टीवी पर वापसी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह 9 साल के लंबे अंतराल के बाद एक नए शो ‘सहर होने को है’ के साथ छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। अपने व्लॉग में माही ने इस शो की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी और जय भानुशाली द्वारा जापान से लाए गए तोहफे को भी दिखाया।

माही ने कहा, “यह मेरे लिए एक नया आरंभ है। मैं फिर से शूटिंग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब मुझे काम की जरूरत थी, तभी मुझे यह मौका मिला। इंतजार खत्म हुआ, नकुषा वापस आ गई है।”

Related Post