दुर्ग। जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। सीनियर एसपी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच थानों के टीआई समेत दो चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही कुल 11 पुलिस अधिकारियों और सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई/एएसआई) को स्थानांतरित किया गया है।
यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




