छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों का बड़ा तबादला, अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई एसपी

CG Transfer News
CG Transfer News

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक, पंकज चंद्रा को कोण्डागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती, रत्ना सिंह को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) और अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मोहित गर्ग को एसपी राजनांदगांव से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर बनाया गया है।

इसी तरह चन्द्रमोहन सिंह को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी पद से स्थानांतरित कर निदेशक (ट्रेनिंग/ऑपरेशन), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदुवली अक्षय कुमार को कोण्डागांव से स्थानांतरित कर एआईजी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदों पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार का यह कदम पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post