मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों को टेंशन में डाल दिया है। देश के ज्यादातर राज्यों में से ठंड की वापसी हो रही है। उत्तर भारत में दिन के समय धूप निकल रही, जिससे लोगों को राहत मिल रही।

Read More-  किसानों को अपनी मेहनत के पैसे के लिए करनी पड़ रही है मशक्कत

हालांकि, इस बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज यानी रविवार से पांच फरवरी तक तीन दिनों तक कई राज्यों में झमाझम बारिश होने जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में यह बारिश होगी।

Read More- खाने में चूहा मिलने के बाद FDA अलर्ट, इस नामी होटल पर मारा छापा

इस समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सबसे कम तापमान हरियाणा के करनाल में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।