बीजापुर में नक्सली हमला: IED विस्फोट में एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर में नक्सली हमला: IED विस्फोट में एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर नुकसान झेलना पड़ा है। नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (IED) की चपेट में आने से विस्फोट हो गया।

इस धमाके में DRG के जवान दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की वारदातों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Post