Naxalites Surrender in CG: एक तरफ एनकाउंटर, दूसरी ओर सरेंडर .. दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने SP के सामने डाले हथियार

Naxalites Surrender in Dantewada
Naxalites Surrender in Dantewada

Naxalites Surrender in Dantewada: छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने नक्सल मोर्चे पर एक बार फिर से महत्वपूर्ण प्रगति की है। सशस्त्र नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें 11 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई, जो शुक्रवार रात से जारी थी। इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

Read Also-  CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा के निवास पर मारा छापा, अधिकारियों की टीम कर रही छानबीन 

Naxalites Surrender in Dantewada:  मारे गए नक्सलियों में झीरम कांड का मास्टरमाइंड जगदीश भी शामिल है, जो दरभा डिवीजन कमेटी का प्रमुख था। उसकी भूमिका कई बड़े नक्सली हमलों में रही है। इसके अलावा, केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव रोशन का भी इस ऑपरेशन में अंत हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं। घायलों में सलवम, राजेश और लीलाशंकर नाग शामिल हैं। उन्हें MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर RKCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Read Also-  सुकमा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, शाह ने जवानों को दी बधाई, माओवादियों से की ये अपील 

Naxalites Surrender in Dantewada:  दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादी पुनर्वास नीति के तहत ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत 15 नक्सलियों को आत्मसमर्पण करते हुए पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ बस्तर समभाग के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है और सरकार ने उन्हें तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *