धर्म डेस्क। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पुस्तक लेस प्रोफेटिज (The Prophecies) में कई डरावनी भविष्यवाणियां हैं, जिनमें से हिटलर के उदय और 9/11 हमलों जैसी कुछ घटनाएं सच साबित
भविष्यवाणी जो सच साबित हुई
नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की थी कि यह साल एआई (AI) द्वारा दुनिया के संवाद के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। यह भविष्यवाणी काफी हद तक सच साबित हुई है। इस साल एआई का उपयोग काफी बढ़ा है और इसके अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव देखे गए हैं। भविष्य में एआई का इस्तेमाल और भी बढ़ने वाला है।
मानसिक स्वास्थ्य संकट का अनुमान
इसके साथ ही उन्होंने इस साल के लिए मानसिक स्वास्थ्य संकट की भी भविष्यवाणी की थी। उनका मानना था कि काम और जीवन की निरंतर भागदौड़ के कारण लोगों में तनाव, चिंता और अवसाद बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इस समय में लोग “कम संसाधनों में अधिक काम करने” की मानसिकता पर जोर देंगे। यह भविष्यवाणी भी काफी हद तक सही प्रतीत होती है, क्योंकि गैलप की रिपोर्ट के अनुसार, 75% तकनीकी कर्मचारी पहले से ही तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं।
Read Also- भिलाई बनेगा आध्यात्मिक केंद्र: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा 25–29 दिसंबर तक
आपदा और अप्रमाणित दावे
नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन, बाढ़ और संभावित ज्वालामुखी गतिविधियों की भी भविष्यवाणी की थी, जिससे संबंधित कई घटनाएं विश्वभर में देखने को मिलीं। हालांकि, उनकी कुछ भविष्यवाणियां सच नहीं हुईं। उन्होंने 2025 के अंत तक एक विशाल क्षुद्रग्रह (Asteroid) के धरती के खतरनाक तरीके से करीब आने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित नहीं हुई। इसी तरह इंग्लैंड के लिए युद्ध और घातक महामारी की उनकी डरावनी भविष्यवाणी भी बड़े पैमाने पर सच साबित नहीं हुई।
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। Sanchartoday.com यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। Sanchartoday.com अंधविश्वास के खिलाफ है।




