अब विदेश में बैठे अपराधियों की खैर नहीं, गृह मंत्री शाह ने लॉन्च किया ‘भारतपोल’

Amit Shah launched Bharat Poll
Amit Shah launched Bharat Poll

Amit Shah launched Bharat Poll : विदेश में छिपे वांटेड अपराधियों को दबोचने के लिए भारत सरकार ‘भारतपोल’ लेकर आई है। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सुबह 10.30 बजे भारत मंडपम में भारतपोल का उद्धघाटन कर दिया है। बता दें कि दुनियाभर में प्रसिद्ध इंटरपोल की तर्ज पर सीबीआई ने भारतपोल नाम से एक कॉमन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल में सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे सीबीआई, ईडी, एनआईए और सभी राज्यों की पुलिस शामिल होंगी। आइए जानते हैं कि भारतपोल क्या काम करेगा।

Read Also-    अब सबको लखपति बनाएगी SBI की ये स्कीम, जानिए किसे और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

क्या होगा भारतपोल का फायदा?
Amit Shah launched Bharat Poll :  भारतपोल पोर्टल की मदद से किसी भी तरह की आतंकवादी वारदात, संगीन क्राइम, नार्को, साइबर क्राइम में वांटेड अपराधी तक पहुचना और आसान हो जाएगा। भारतपोल के माध्यम से सभी केंद्रीय एजेंसियां और विभिन्न राज्यों की पुलिस आपस मे डायरेक्ट कनेक्ट होगी और उनके बीच में अच्छा कोर्डिनेशन हो पाएगा।

Read Also-  OYO Hotel में पार्टनर के साथ जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये गलती, लीक हो जाएगी पूरी डिटेल्स

अब तक कैसे होता था काम?
Amit Shah launched Bharat Poll :  आम तौर पर वांटेड अपराधी किसी भी तरह का अपराध मसलन आतंकवादी गतिविधि, साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड जैसे क्राइम करके देश छोड़कर विदेश भाग जाते है और विदेश से बैठकर भारत में क्राइम करवाते हैं। इसके ताजा उदाहरण गैंगवार हैं। बड़ेृ-बड़े गैंगस्टर जैसे गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा कभी कनाडा तो कभी अमेरिका से भारत मे गैंगवार करवाते हैं। खालिस्तानी भी भारत मे क्राइम करवाते हैं। अभी तक अगर किसी भी एजेंसी को किसी वांटेड अपराधी को वापस लाना होता है तो प्रत्यपर्ण के लिए वो एजेंसी सीबीआई को मेल या चिट्ठी के जरिए संपर्क करती है ऐसे में खबर लीक होने का खतरा बना रहता है।

Read Also-  26 जनवरी को देखना चाहते हैं परेड, घर बैठे-बैठे मिल जाएगा टिकट, जानिए कैसे ?

क्या बोले अमित शाह?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है। सीबीआई द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल को लॉन्च किया गया है। गृह मंत्री ने कहा है कि भारतपोल सभी के लिए सुरक्षित भारत बनाने के मोदी सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए हमारी जांच एजेंसियों की वैश्विक पहुंच को बढ़ाकर उन्हें नई धार देगा।

Related Post