Nursing College Admission 2025: आज अंतिम तिथि,  जानिए कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

रायपुर।  राज्य के सभी नर्सिंग कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। प्रारंभ में आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों की ओर से समय पर आवेदन न कर पाने की शिकायतों के मद्देनजर यह तिथि बढ़ाकर आज शाम 5 बजे तक कर दी गई है।

काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नए कार्यक्रम के अनुसार बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकायट्रिक नर्सिंग सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही होगा। इसका अर्थ है कि राज्य के सरकारी और निजी दोनों प्रकार के नर्सिंग कालेजों में सीट आवंटन अब केवल डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।

Related Post