![](https://sanchartoday.com/wp-content/uploads/2024/05/sanchar-today-ad-30-05-24.png)
रायपुर(संचार टुडे)। रायपुर पश्चिम के रायपुरा मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर आज जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशु चन्द्रवंशी द्वारा सड़को पर उभर आये गड्डो पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया गया। डीडी नगर मंडल भाजपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में उन्होंने स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडब्लूडी के संसदीय सचिव की अपने विभाग में कोई पूछ परख नही है, क्षेत्र में कोई नई सड़क तो बनी नही है जो पूर्व में बनी सड़के है उसके मरम्मत में भी स्थानीय विधायक असफल साबित हो रहे है।
![Unique performance of Ashu Chandravanshi](https://i0.wp.com/sanchartoday.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0438.jpg?resize=300%2C157&ssl=1)
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर, गोपी साहू, शरद राठौर, सुशील जम्बुलकर, सुमन सिंग, जितेंद्र ठाकुर, महेंद्र अवसर, हरिश्चन्द्र, थानेश चक्रधारी, अरुण चक्रधारी, नरेंद्र कटरे, लल्ला यादव मौजूद रहे।