रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के डीडी नगर इलाके में शराब के नशे में धुत होकर लड़कियों ने जमकर हंगामा और मारपीट की है। इस घटना में एक लड़की के हाथ की उंगली भी कट गई है। वहीं कुछ लड़के और लड़कियां मामूली घायल हो गए हैं। फिलहाल लड़कियों की शिकायत पर कुछ लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वहीं लड़कियों पर FIR करने की तैयारी की जा रही है।
Read Also- अंडे के ठेले से अपराध सम्राट बनने तक: तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज
इस हंगामे की शुरुआत करने वाली लड़कियां है। वे देर रात एक पब में जन्मदिन मनाकर नशे की हालात में महादेव घाट पहुंची थी और फुल वॉल्यूम कर कार में गाना बजाकर नाच रही थी। देर रात लड़कियों के इस कृत्य का स्थानीय कुछ लड़कों ने विरोध किया तो लड़कियां शराब के नशे में उनसे गाली-गलौच करते हुए उनसे भीड़ गई। नौबत यहां तक आ गई कि लड़कियां लड़कों के साथ मारपीट करने लगी। जवाब में लड़कों ने भी लड़कियों की पीट दिया। इस पूरे घटना में लड़के और लड़कियों को शरीर के कई जगहों पर चोटें आई है। विनीता राजपूत नाम की लड़की के हाथों की उंगली भी इस घटना में आधा कट गई है। डीडी नगर थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया है। जबकि लड़कों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर लांच कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा और सुना जा सकता है कि किस तरह लड़कियां शराब पीकर नशे की नुमाइश कर रही है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
पब में फ्री की शराब पीकर आई थी लड़कियां
जानकारी के मुताबिक, शहर के कुछ बार और पबों में मेट्रो सिटी की तर्ज पर एक विशेष दिन पर लड़कियों के लिए एल्कोहल फ्री कर दी गई है। लड़कियां यहां से फ्री की शराब पीकर देर रात महादेव घाट पहुंची थी। इसके बाद नशे में उन्होंने महादेव घाट में उत्पात मचाते हुए बवाल काटा। अब पुलिस लड़कियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की तैयारी में है। वहीं लड़कियों के लिए फ्री में शराब परोसने वाले बार और पबों पर भी पुलिस एक्शन लेने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है आज सभी बार और पब के संचालकों के साथ पुलिस के अधिकारी मीटिंग करने वाले है।




