1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पांच प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल

1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पांच प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल
1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पांच प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य आगमन होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री पांच बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्य आकर्षण नई विधानसभा भवन का लोकार्पण समारोह होगा, जिसे अत्याधुनिक तकनीक और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी स्थापत्य शैली के मेल से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी इस भवन का शुभारंभ करेंगे और राज्य की जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें सड़क, बिजली और उद्योग से जुड़ी योजनाएँ प्रमुख हैं। साथ ही वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए विकास और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Related Post